शिल्पग्राम में किया श्रमदान एवं ली स्वच्छता की शपथ

( 468 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Apr, 26 16:04

शिल्पग्राम में किया श्रमदान एवं ली स्वच्छता की शपथ

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को शिल्पग्राम परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 30 अप्रेल के अंतर्गत शनिवार को शिल्पग्राम परिसर में कलाविहार एवं उसके आसपास परिसर की साफ-सफाई की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना एवं सांस्कृतिक स्थलों को साफ और आकर्षक बनाए रखना है। इस अवसर पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसमें केन्द्र के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, शिल्पकारों एवं कलाकारों ने भाग लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.