मुस्कान क्लब की मासिक बैठक में वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुजान सिंह छाबड़ा सहित 11 का जन्मदिन पर सम्मान 

( 575 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Apr, 26 16:04

मुस्कान क्लब की मासिक बैठक में वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुजान सिंह छाबड़ा सहित 11 का जन्मदिन पर सम्मान 

उदयपुर  | प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित मुस्कान क्लब की बैठक में श्रीमती जनक बांगड़ द्वारा की गई ईश्वर वंदना के पश्चात् सूरजमल पोरवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
इसके बाद सर्वाधिक लोकप्रिय खेल हाउजी सूरजमल पोरवाल एवं  भगवती इंद्रावत द्वारा खेलाया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती मधुबाला पंडित, श्रीमती परमजीत कौर तथा उमेश शर्मा को प्राप्त हुए।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की क्लब के फाउंडर एवं वयोवृद्ध सदस्य डॉ. सुजान सिंह छाबड़ा का संक्षिप्त परिचय  के.के. त्रिपाठी द्वारा दिए जाने के बाद  एम.पी. माथुर,  सूरजमल पोरवाल,  के.के. त्रिपाठी एवं भगवती इंद्रावत ने उन्हें अंगवस्त्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. छाबड़ा ने पुरानी यादें साझा करते हुए ईमानदारी से कार्य करने का आग्रह किया।  इसके बाद माह में जन्मदिन वाले  11 सदस्यों का अभिनंदन कर सुदीर्ग्घ जीवन की मंगल कामना की गई।
अंत में सूरजमल पोरवाल द्वारा प्रायोजित जलपान एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.