बजट सत्र में प्रश्न पूछने में सांसद डॉ रावत फिर से टॉप थ्री में, 90 प्रतिशत उपस्थिति

( 1190 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Apr, 26 16:04

बजट सत्र में प्रश्न पूछने में सांसद डॉ रावत फिर से टॉप थ्री में, 90 प्रतिशत उपस्थिति

उदयपुर। लोकसभा के बजट सत्र में प्रश्न पूछने में राजस्थान के सांसदों में उदयपुर के सांसद डॉ मन्नालाल रावत टॉप थ्री में रहे। बजट सत्र में कुल प्रश्नों के 11.5 प्रतिशत सवाल राजस्थान के सांसदों की ओर से पूछे गए, जबकि सांसदों में राजस्थान के सांसद करीब साढ़े चार प्रतिशत ही हैं।
जानकारी के अनुसार पाली सांसद पीपी चौधरी ने सवाधिक 76 प्रश्न पूछे, जबकि भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल ने 73 व उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने विभिन्न मुद्दों को लेकर 68 प्रश्न पूछे। लोकसभा के बजट सत्र में सभी सांसदों ने कुल 6,939 प्रश्न पूछे। राजस्थान के 20 सासदों ने कुल 798 प्रश्न किए। कोटा से सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष हैं। इसके अलावा मंत्रियों में गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल व भागीरथ चौधरी को इसमें शामिल नहीं किया है। सांसद डॉ रावत संसद में उपस्थिति के मामले में भी बेहतर रहे हैं जिनकी कुल उपस्थिति 90 प्रतिशत दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ रावत अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के संबंध में तथा देश के कई ज्वंलत मुद्दों को लेकर संसद में प्रश्न उठाते रहे हैं। उनके द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य, युवा, कौशल विकास, जनजाति विकास, ग्रामीण विकास, रेल, रोड, वित्त एवं जल संसाधन जैसे मुद्दों पर कार्रवाई भी हुई है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.