‘‘सैंडुरो एमटीवी चैलेंज’’ का 7वां एडिशन जयपुर में शानदार तरीके से हुआ

( 999 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Apr, 26 16:04

‘‘सैंडुरो एमटीवी चैलेंज’’ का 7वां एडिशन जयपुर में शानदार तरीके से हुआ

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर में इस बार सैंडुरो इवेंट का 7वां एडिशन शानदार तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम को दो दिनों में विभाजित किया गया।
पहले दिन - हेरिटेज राइड 25 अप्रेल के अंतर्गत हेरिटेज राइड की शुरुआत अजमेरी गेट से हुई, जो जयपुर की ऐतिहासिक गलियों-त्रिपोलिया गेट, हवामहल-से होते हुए जलमहल तक पहुंची और वापसी में गुलाब जी चाय वाले पर समाप्त हुई।
इस राइड का फ्लैग ऑफ श्री के.सी. मीणा जी (आईएफएस, एपीसीसीएफ), श्री आनंद कुमार त्रिपाठी एडिशनल डायरेक्टर, राजस्थान टूरिज्म एवं श्री दलीप सिंह राठौर संयुक्त निदेशक, राजस्थान टूरिज्म द्वारा किया गया।
दूसरा दिन - रेस डे (सुमेल) 26 अप्रैल के अंतर्गत रेस का आयोजन सुमेल गांव में हुआ, जहां कच्चे रास्तों, गांव की सड़कों और पहाड़ी ट्रेल्स को मिलाकर एक रोमांचक रूट तैयार किया गया। इस रेस में लगभग 135 राइडर्स ने भाग लिया।
इस दौरान एलाइट वर्ग विजेताओं में दक्ष सालोलिया (जयपुर) को प्रथम, अर्णव शर्मा (जयपुर) द्वितीय और पुनीत ठाकुर (शिमला) को तृतीय पुरस्कार मिला इसी प्रकार महिला एलाइट वर्ग में उर्मिला कुमावत (बीकानेर) प्रथम, रेणु सिंही (जयपुर) द्वितीय और ज्योति कौशिक (भिवानी) तृतीय पुरस्कार विजेता रहे।
इस रेस का फ्लैग ऑफ श्री के.सी. मीणा द्वारा किया गया। बच्चों ने भी इस राइड में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन और भी खास बन गया। इस अवसर पर एक विशेष बात यह रही कि श्री के.सी. मीणा ने स्वयं भी रेस में भाग लिया और अपनी एज कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो सभी राइडर्स के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
साथ ही, श्री शशि किरण जी (आईआरएस उत्तर पश्चिम रेलवे) ने भी इस इवेंट में सफलतापूर्वक भाग लिया और अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
इवेंट के मेंटर श्री के.सी. मीणा ने बताया कि इस तरह के आयोजन, जहां एक दिन शहर की हेरिटेज राइड और दूसरे दिन एडवेंचर राइड हो, लोगों को साइक्लिंग से गहराई से जोड़ते हैं। इससे लोग हमारे जंगलों और प्रकृति को करीब से समझते हैं और वाइल्ड लाइफ एवं नेचर के प्रति सम्मान विकसित होता है। वहीं कैप्टन शशिकिरण ने कहा कि इस प्रकार के साइक्लिंग आयोजन बहुत आवश्यक हैं। जब देश के 12 से अधिक राज्यों से राइडर्स भाग लेते हैं, तो यह स्पष्ट संकेत है कि जयपुर अब साइक्लिंग मैप पर तेजी से उभर रहा है। यह आयोजन राजस्थान टूरिज्म के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कैश प्राइजेज़ पटेल फॉसचेम लि. एवं मीडिस्पा की ओर से तथा यू.एस वैल्थ की ओर से गुडीज़ दी गईं। सैंडुरो अब सिर्फ एक रेस नहीं, बल्कि एक मूवमेंट बनता जा रहा है, जहां साइक्लिंग, नेचर और कम्युनिटी एक साथ जुड़ते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.