बड़गांव तहसील में गौ सम्मान आव्हान अभियान का प्रथम चरण, SDM को सौंपा गया ज्ञापन

( 698 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 26 10:04

बड़गांव तहसील में गौ सम्मान आव्हान अभियान का प्रथम चरण, SDM को सौंपा गया ज्ञापन

बड़गांव। गौ सम्मान आव्हान अभियान के प्रथम चरण के तहत आज बड़गांव तहसील में उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा गया। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने की मांग करते हुए इसे आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार जितेश त्रिवेदी के माध्यम से प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई। ज्ञापन में गौ संरक्षण, संवर्धन और सम्मान को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल एक सामाजिक पहल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने आमजन से इस अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैलाश वैष्णव, आशीष वैरागी, मयंक श्रीमाली, अवधेश सिंह, करण वैष्णव, जयराज, यशवर्धन, डॉ. माला मट्ठा, किरण भावसार, रुक्मणी जैन एवं ऋतु कुंवर सोडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में “जय श्री राम” और “जय गौ माता” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.