बीएन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के 8 विद्यार्थियों का जीपेट-2026 में चयन

( 1011 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 26 10:04

बीएन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के 8 विद्यार्थियों का जीपेट-2026 में चयन

बीएन यूनिवर्सिटी के BN कॉलेज ऑफ फार्मेसी (BNCP) एवं बीएन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (BNIPS) के 8 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

 

डीन डॉ. युवराज सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि खुशी चौधरी ने AIR 406, कुहुक मिश्रा ने AIR 1297, कृतिका राठौर ने AIR 1354, निलाक्षी शर्मा ने AIR 1451, प्रीत ने AIR 1892, मोहित कंसारा ने AIR 2984, तन्मय रांका ने AIR 5539 प्राप्त की। अवधूत जोशी (AIR 1900)ने दूसरी बार यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।

 

इस उपलब्धि पर प्रेसिडेंट डॉ. सीएस चौहान, रजिस्ट्रार डॉ. एनएन सिंह राठौड़, प्राचार्य डॉ. पीएस नरुका एवं डॉ. जेएस वाघेला, प्लेसमेंट इंचार्ज और छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. केएस राठौड़ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

ज्ञात हो कि जीपेट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को फार्मेसी काउंसिलऑफ इंडिया द्वारा उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति दी जाती है तथा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों में शोध एवं अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.