उदयपुर: बलीचा स्थित ओम बन्ना मंदिर में 5 मई को मनेगा भव्य जन्मोत्सव क्षेत्र के जन-जन की आस्था के केंद्र और मानवता के पथ प्रदर्शक श्री ओम बन्ना सा का भव्य जन्मोत्सव आगामी 5 मई 2026, मंगलवार को बलीचा स्थित ओम बन्ना मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
दिनभर चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान
गादीपति श्री रविन्द्र बापू के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी:
प्रातःकालीन कार्यक्रम: सुबह के सत्र में दुग्धाभिषेक, विशेष श्रृंगार, हवन-पूजन और कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।
सायंकालीन कार्यक्रम: शाम 6 बजे से मुख्य जन्मोत्सव समारोह शुरू होगा, जिसमें महाआरती और भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों को इस उत्सव में सम्मिलित होने का भावभरा निमंत्रण दिया है|