शिकातयों के निस्तारण में बरतें गंभीरता - जिला कलक्टर

( 633 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 26 16:04

शिकातयों के निस्तारण में बरतें गंभीरता - जिला कलक्टर

उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के प्रति पूर्ण गंभीरता बरती जाए। शिकायतों का निस्तारण करते फोरे जवाब लिखने के स्थान पर सभी अपेक्षित पत्रावलियां के साथ विस्तृत प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि परिवादी संतुष्ट हो सके।

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल सोमवार अपराह्न कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभाग एवं अधिकारीवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। अधिकारियों के मोबाइल में संपर्क ऐप खुलवाकर उसका अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी संपर्क पोर्टल पर उन्हें आवंटित परिवेदनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने परिवेदनाओं के अच्छे निस्तारण और खराब निस्तारण के उदाहरण भी प्रस्तुत किए। जिन अधिकारियों ने सिर्फ फोरे जवाब देकर शिकायतें निस्तारित की थी उन्हें सख्त हिदायत देते हुए कहा कि परिवेदना में शिकायतकर्ता को राहत प्रदान की गई है तो उससे संबंधित पत्रावलियां भी अपलोड की जानी चाहिए, ताकि परिवादी को भी कार्यवाही के बारे में पता चले और वह संतुष्ट हो।  

बैठक में प्रधानमंत्री प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं विभिन्न आयोग स्तर पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हाल ही आयोजित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के प्रकरणों तथा जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण, युडीए सचिव हेमंेंद्र नागर, सीईओ विरमा राम सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.