गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

( 1218 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Apr, 26 06:04

गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

Udaipur - गूगल ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम (वाइजैग) में अपने ऐतिहासिक एआई हब की आधारशिला रखी। यह भारत में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। नेक्सट्रा बाय एयरटेल, अडानीकॉनेक्स के साथ मिलकर, इस गीगावाट स्केल इकोसिस्टम के निर्माण का नेतृत्व करेगा। यह भारत की आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति गूगल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के लिए नेक्सट्रा के अत्याधुनिक डेटा सेंटर्स, पूरे भारत में विस्तृत अल्ट्रा-लो-लेटेंसी फाइबर, हरित ऊर्जा (ग्रीन पावर) और नेक्स्ट जेन केबल लैंडिंग स्टेशन का रणनीतिक उपयोग करेगा।
इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विठ्ठल ने कहा, "इस ऐतिहासिक एआई हब के निर्माण के लिए गूगल और अडानी के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, हम भारत की डिजिटल महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। विशाखापत्तनम दुनिया के एआई मानचित्र पर एक नए हब के रूप में उभरने के साथ, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत नवाचार और सतत वृद्धि की गति तय करे और यह सिर्फ भारत के लोगों के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए होगा। हमारे बेहतरीन डेटा सेंटर्स की पूरी श्रृंखला, हरित ऊर्जा का उपयोग, अखिल भारतीय अल्ट्रा-लो-लेटेंसी फाइबर और नेक्स्ट जेन केबल लैंडिंग स्टेशन मिलकर वाइजैग में बड़े पैमाने पर विश्व स्तरीय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को सक्षम बनाएंगे।"
अश्विनी वैष्णव, आईटी मंत्री, भारत सरकार ने कहा, "विशाखापत्तनम में इंडिया एआई हब का शिलान्यास समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें वे भारत को तकनीक के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर बनाना चाहते। इंडिया एआई हब और विशाखापत्तनम में लैंड होने वाले तीन सब-सी केबल देश की विकास यात्रा के लिए बेहद महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर साबित होंगे


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.