बालिका विद्यालय नेतेवाला में नशे के खिलाफ वर्कशॉप

( 525 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Apr, 26 08:04

बालिका विद्यालय नेतेवाला में नशे के खिलाफ वर्कशॉप

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत बालिका विद्यालय नेतेवाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाले भविष्य को बर्बाद कर देता है। वर्कशॉप के दौरान छात्राओं को वास्तविक जीवन के उदाहरण, प्रेरणादायक कहानियां और भावनात्मक संदेशों के माध्यम से यह समझाया गया कि किस प्रकार एक छोटी-सी जागरूकता भी बडे़ बदलाव की शुरुआत बन सकती है। भारत सरकार की ओर से जारी मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए बताया कैसे आप इससे मदद ले सकते हैं और शिकायत कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने एक स्वर में शपथ ली “हम नशे के खिलाफ जागरूक रहेंगे, अपने परिवार को जागरूक करेंगे और अपने भाइयों को इस बुराई से दूर रखेंगे।” विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनती हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.