आपदा से सुरक्षा तक: सफल मॉक ड्रिल का आयोजन

( 880 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 May, 26 16:05

आपदा से सुरक्षा तक: सफल मॉक ड्रिल का आयोजन

उदयपुर | महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में सिटी पैलेस आपदा प्रबंधन टीम के नेतृत्व में आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान हूटर की आवाज सुनते ही विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से भवन से बाहर खुले मैदान तक पहुँचने का अभ्यास कराया गया। सभी कक्षाओं की निकासी के लिए पूर्व में स्थान निर्धारित  किए गए थे, जिनका पूर्ण पालन करते हुए विद्यार्थियों की निकासी करवाई गई। अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग व सुरक्षित निकासी (इवैक्युएशन) की विधि पर प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

सभी शिक्षकगण, कार्यालय कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने निर्देशों का पालन करते हुए बिना किसी अफरा-तफरी के निर्धारित स्थान पर पहुँचकर अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.