श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जारी ग्राम विकास रथ अभियान के अंतर्गत पंचायत समिति सादुलशहर की ग्राम पंचायत खाटसजवार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
इस दौरान चक 10 एसडीएस निवासी श्री रामकिशन पुत्र श्री अमरूराम ने बताया कि वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग की योजना के तहत डिग्गी निर्माण के पश्चात उद्यान विभाग द्वारा ड्रिप संयंत्र भी लगवाया। इसकी सहायता से परिवादी को अपने किन्नू के बाग को सिंचित करने में आसानी हुई। पूर्व में नहरबंदी की वजह से बागों में सिंचाई नहीं हो पाती थी, लेकिन डिग्गी और ड्रिप संयंत्र की सहायता से उसके बाग में अच्छा फलन हुआ है। इसके लिये श्री रामकिशन ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।