बीसीआई के बेंगलुरु चैप्टर की घोषणा, पंकज गहलोत होंगे प्रेसीडेंट : मुकेश माधवानी

( 1154 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 May, 26 18:05

बीसीआई के बेंगलुरु चैप्टर की घोषणा, पंकज गहलोत होंगे प्रेसीडेंट : मुकेश माधवानी

उदयपुर। भारत के तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बीसीआई ने दक्षिण भारत में कदम रख दिया है। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई अब बेंगलुरु में अपना नया चैप्टर शुरू कर रहा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों, स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल्स को एक सशक्त और प्रभावी नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु जैसे प्रमुख बिजनेस हब में बीसीआई की उपस्थिति नए सहयोग, नवाचार और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देगी।

मुकेश माधवानी ने बताया कि बेंगलुरु चैप्टर के प्रेसीडेंट के रूप में पंकज गहलोत की नियुक्ति की घोषणा की गई है। पंकज गहलोत फ्यूजनोवा पाथवे के फाउंडर एवं डायरेक्टर हैं, जो स्टूडेंट करियर काउंसलिंग और प्रोफेशनल कोचिंग के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है। पंकज गहलोत को 27 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और उन्होंने भारत, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर एवं मलेशिया जैसे देशों में काम किया है।

पंकज गहलोत सोशल साइंस में स्नातक तथा यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल (यूके) से एमबीए है। इसके अलावा उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं, जिनमें सीसीए – सर्टिफाइड करियर एनालिस्ट, सीसीसीआईएस – सर्टिफाइड करियर काउंसलर फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स, एनएलपी – न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (मास्टर प्रैक्टिशनर), आईसीएफ-एसीसी – एसोसिएट सर्टिफाइड कोच, पीएमपी – प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल और आईटीआईएल – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर लाइब्रेरी प्रमुख हैं। साथ ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड एग्जीक्यूटिव लीडरशिप प्रोग्राम और आईएमटी गाजियाबाद से पीजीपी भी किया है।

बीसीआई बेंगलुरु चैप्टर प्रेसीडेंट पंकज गहलोत ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि बीसीआई बैंगलुरु चैप्टर के माध्यम से हम उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए एक ऐसा मंच तैयार करेंगे, जहां वे न केवल नेटवर्किंग कर सकें, बल्कि अपने बिजनेस और करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बैंगलुरु में एक मजबूत बिजनेस कम्युनिटी का निर्माण करना है, जो सहयोग, नवाचार और बिजनेस डवलपमेंट पर काम कर सके।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.