सरल संस्कृत परीक्षा में डी.पी.एस, उदयपुर के छात्रों को मिले  शत प्रतिशत अंक

( 535 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 May, 26 14:05

सरल संस्कृत परीक्षा में डी.पी.एस, उदयपुर के छात्रों को मिले  शत प्रतिशत अंक


उदयपुर। डी.पी.एस, उदयपुर में संस्कृत भारती-(चित्तौड़ प्रांत) द्वारा केन्द्रस्तर पर आयोजित सरल संस्कृत परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित किया गया।  
वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा मेधा जोशी और मेदिनी आमेटा ने संयुक्तरूप से शत-प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कक्षा 9 की छात्रा रश्मीत ने प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 7 के छात्र हिमांश भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान कक्षा 7 की अनिका नदी और अंशुल नायर ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया सभी विजेताओं को विशेष प्रार्थना सभा में प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय क प्रो. वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल , प्राचार्य श्री संजय नरवरिया एव उपप्राचार्य श्री राजेश धाभाई ने सभी विजेताओं  को उनकी इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.