स्कोडा ऑटो इंडिया ने देश भर में पहुँच बढ़ाने के लिए सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर के साथ साझेदारी की

( 1158 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 May, 26 10:05

स्कोडा ऑटो इंडिया ने देश भर में पहुँच बढ़ाने के लिए सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर के  साथ साझेदारी की

 ब्रांड के काइलैक, कुशाक और स्लाविया पोर्टफोलियो अब सीएससीके डिजिटल-फर्स्ट गैर-महानगरीय नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध
 यह साझेदारी स्कोडा ऑटो इंडिया की पहुँच बढ़ाने और ग्राहकों के करीब आने की रणनीति के अनुरूप
 अंतिम छोर तक मजबूत कनेक्टिविटी के साथ, देश भारत में कंपनी की विकास संबंधी महत्वाकांक्षाओं को मिला बल
जयपुर :
स्कोडा ऑटो इंडिया ने गैर-महानगरीय और अर्ध-शहरी भारत में अपनी पहुँच के विस्तार के लिए कॉमन सर्विसेस सेंटर (सीएससी) ग्रामीण ई-स्टोर के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के माध्यम से, स्कोडा ऑटो इंडिया उन चुनिंदा प्रीमियम ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में शामिल हो गई है, जो सीएससीके व्यापक डिजिटल और भौतिक नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, देश के नए और उभरते क्षेत्रों में ग्राहकों को काइलैक, कुशाक और स्लाविया जैसे मॉडल्स की पेशकश करेगी। इस साझेदारी पर बोलते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, “स्कोडा ऑटो इंडिया में हमारी विकास यात्रा का आधार पहुँच बढ़ाने और नए बाजारों में अपनी प्रासंगिकता स्थापित करने पर आधारित है। सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर के साथ हमारी साझेदारी हमें विश्वसनीय स्थानीय नेटवर्क की ताकत को हमारे विविध उत्पाद पोर्टफोलियो को जोड़ते हुए पहुँच की खाई को पाटने में सक्षम बनाती
है, ताकि भारतीय ग्राहकों के लिए प्रौद्योगिकी को अधिक सुलभ बनाया जा सके। इस पहल से स्कोडा ऑटो ग्राहकों के और करीब आ सकेगी, जिससे वे अपने स्थान की परवाह किए बिना हमारे उत्पादों और सेवाओं का अधिक सुविधाजनक तरीके से अनुभव कर सकेंगे। इससे एक अधिक समावेशी और सुलभ मोबिलिटी इकोसिस्टम का निर्माण होगा।“
हाइब्रिड रिटेल मॉडल के माध्यम से पहुँच का विस्तार भारत के गैर-महानगरीय शहरों में व्यापक रुप से मौजूद सीएससी नेटवर्क, उन ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क बिंदु के रूप में कार्य करेगा, जिनकी पहले ऑटोमोटिव ब्रांड विकल्पों तक सीमित पहुँच थी।
इस एकीकृत मॉडल के माध्यम से, स्कोडा ऑटो इंडिया निम्नलिखित कार्य करेगी:
 नए और अनछुए बाजारों में अंतिम छोर तक अपनी पहुँच का विस्तार करेगी
 डिजिटल माध्यम से सहायक खोज और खरीदारी की प्रक्रिया को सक्षम करेगी
 स्थानीय उद्यमियों के जरिए ग्राहक जुड़ाव को मजबूत करेगी
 निर्बाध डिलीवरी और सर्विस के लिए मौजूदा डीलरशिप नेटवर्क का उपयोग करेगी
इस साझेदारी के तहत काइलैक, कुशाक और स्लाविया मॉडल को सीएससी के ग्रामीण ई-स्टोर प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उत्पाद संबंधी पूछताछ और खरीदारी की प्रक्रिया आसान हो जाएगी, साथ ही ऑर्डर प्रोसेसिंग और डिलीवरी के लिए स्कोडा ऑटो इंडिया का डीलरशिप नेटवर्क सहयोग प्रदान करेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.