बुधवार व गुरूवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा ग्राम रथ,

( 520 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 May, 26 10:05

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देगा जानकारी

जैसलमेर जिले में चल रहे एलईडी वैन आधारित ‘‘ग्रामीण रथ ’’ आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी के लिए बहुत ही लाभदायी सिद्व हो रहा है।

जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले में ग्रामीण रथ के लिए जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार बुधवार, 06 मई को जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरसिंहों की ढाणी, चेलक, देवडा, बईया तेजरावा में ग्राम रथ जायेगा। इसी प्रकार गुरुवार 07 मई को ग्राम पंचायत झिनझिनयाली, कुण्डा, लखा, कोहरा मोढा में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

इसी प्रकार पोकरण विधानसभा क्षेत्र में बुधवार, 06 मई को ग्राम पंचायत सनावडा, भोमसर, माधोपुरा, खुहडा सांकडा तथा गुरुवार, 07 मई को ग्राम पंचायत केरिालिया, लाठी, भादरिया, धोलिया खेतोलाई में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

उन्होंनें इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे उनके पंचायत में जब मोबाइल वैन ग्रामीण रथ पहंुचे उस समय अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजाओं का पूरा-पूरा लाभ उठावें।

 

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.