रतलाम मण्डल के दलौदा-मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य

( 327 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 May, 26 15:05

रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्डल के दलौदा-मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-

 

1. गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा जो दिनांक 07.05.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा नीमच-मंदसौर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

2. गाडी संख्या 59835, मंदसौर- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 08.05.26 को मंदसौर के स्थान पर नीमच से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मंदसौर- नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

3. गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 06.05.26 से 08.05.26 तक रतलाम के स्थान पर नीमच से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.