वेब सीरीज 'मेरा आईना' का मुहूर्त संपन्न

( 1487 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 26 05:05

वेब सीरीज 'मेरा आईना' का मुहूर्त संपन्न

प्राजक्ता शिंदे प्रोडक्शन्स की नवीनतम वेब सीरीज 'मेरा आईना' का मुहूर्त पिछले दिनों मुंबई में संपन्न हुआ।
प्राजक्ता शिंदे के निर्देशन में बनने वाली यह वेब सीरीज
डिजिटल स्टोरीटेलिंग की दुनिया में एक नई और रोमांचक पहल है, जो दमदार कहानी और प्रभावशाली अभिनय का वादा करता है। अपनी रचनात्मक सोच और समर्पण के लिए जानी जाने वाली प्राजक्ता शिंदे इस प्रोजेक्ट से बतौर लेखिका, निर्मात्री और अभिनेत्री के रूप में भी जुड़ी हुई हैं और दर्शकों के लिए एक अनोखी और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली कहानी प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखती हैं।
इस वेब सीरीज के क्रिएटिव डायरेक्टर धीरज आदिक,
कास्टिंग डायरेक्टर शाहज़ाद आलम खान, डीओपी के. विजय, मेकअप टीम निर्भय सिंह (टीम) और हेयर ड्रेसर  इंदु दीदी हैं। इस वेब सीरीज के मुख्य कलाकार प्राजक्ता शिंदे, आशी शर्मा, विवेक चौधरी, स्मिता डोंगरे, फरहान खान, हरभजन भट्टी एवं शुभांगी आदि। 'मेरा आईना' गहरी भावनाओं, रिश्तों और आत्म-चिंतन को दर्शाने वाली कहानी है, जो दर्शकों को एक अर्थपूर्ण और जुड़ाव भरा सिनेमाई अनुभव देगी


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.