आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई

( 585 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 26 16:05

प्रदेश में 1 लाख 40 हजार 402 लीटर वाॅश नष्ट

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए।  

प्रदेश में 172 गिरफ्तार 633 अभियोग दर्ज
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 5 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 633 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में 8 लाख 52 हजार 638 रूपए लागत की 3169 लीटर देशी मदिरा, 7 लाख 96 हजार 310 रूपए की 798 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 2 लाख 62 हजार 295 रूपए की 1199.45 लीटर बीयर एवं 3698.5 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। इसी क्रम में एक लाख 40 हजार 402 लीटर वाॅश नष्ट किया गया है। प्रदेष में अभियान के दौरान एक चार पहिया एवं 8 दुपहिया वाहन सहित 9 वाहन जब्त करते हुए 172 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।

अवैध शराब पर कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उदयपुर में आबकारी थाना शहर ने कार्रवाई करते हुए 120 टीन गोडफादर बीयर के बरामद करते हुए अभियोग दर्ज किया। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आबकारी निरीक्षक पूर्व व पश्चिम ने 8 कार्टन में 192 केन गोडफादर बीयर के बरामद कर दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया। आबकारी टीम गोगुन्दा ने 2 हजार लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 2 अभियोग दर्ज किए। आबकारी थाना खेरवाड़ा की कार्रवाई में 1200 लीटर वाॅश नष्ट कर 62 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। चित्तौड़गढ़ जिले मंे आबकारी थाना क्षेत्र चित्तौड़गढ़, डूंगला, निम्बाहेड़ा, बेगंू में अवैध शराब के विरूद्ध दबिश कार्रवाई में 9444 देषी पव्वे, देशी मदिरा बोतल 12, विदेशी मदिरा बोतल 104, विदेषी मदिरा बोतल 1141, बीयर बोतल 948, बीयर केन 256, हथकड़ शराब 15 बोतल बरामद करते हुए 600 लीटर वाॅश एवं 7 भट्टियां नष्ट की गई। बांसवाड़ा में स्कूटी पर 20 बोतल अवैध हथकड़ शराब परिवहन करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया। बांसवाड़ा के होटल हांडी में दबिश की कार्रवाई में 32 पव्वे देषी शराब के बरामद किए। प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में ग्राम लालपुरा, बम्बोरा, पीलीखेड़ा, अखेपुर में दबिश देकर 1250 लीटर वाॅष नष्ट करते हुए 15 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। हनुमानगढ़ में ईपीएफ दल ने अमरपुरा थेड़ी, मक्कासर में 2400 लीटर वाॅश नष्ट कर 9 अभियोग दर्ज किए। नोहर, भादरा, संगरिया और हनुमानगढ़ ईपीएफ दल की देबुघाट, गंगाघाट, गंगागढ़ क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई में 4500 लीटर वाॅष एवं 8 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई।
इसी प्रकार अलवर में मोटरसाईकल पर अवैध मदिरा के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 6 अभियोग दर्ज किए गए। बीकानेर जोन के तहत बीकानेर शहर, खाजूवाला, चूरू के राजगढ़, रतनगढ़, श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर व अनूपगढ़ में विभिन्न कार्रवाई के तहत 13 अभियोग दर्ज कर देशी शराब के 178 पव्वे, बीयर बोतल 9, अवैध हथकड़ शराब 72 लीटर जब्त की गई एवं 5100 लीटर वाॅष सहित 8 भट्टियां भी नष्ट की गई। झालावाड़ में ईपीएफ टीम अकलेरा, झालावाड़ ने क्रमषः 56 व 52 लीटर हथकड़ शराब बरामद कर 2100 लीटर वाॅष नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक भवानीमंडी, चैमहला ने मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर अनुज्ञापत्रों के शर्ताें के उल्लंघन के अभियोग दर्ज किए। जोधपुर ईपीएफ क्षेत्र लूनी, सरदारपुरा, जोधपुर शहर, पिपाड़, फलोदी एवं औसियां में दबिष देते हुए 2 चालू भट्टी सहित 750 लीटर वाॅष नष्ट कर 9 अभियोग दर्ज किए। बाड़मेर बालोतरा, चैहटन एवं बाड़मेर ईपीएफ थाना क्षेत्र में 8 केस दर्ज करते हुए 100 लीटर वाॅष नष्ट करने सहित अवैध मदिरा पर कार्रवाई की गई। भरतपुर व डीग में आबकारी दल की विभिन्न कार्रवाई में 11150 लीटर वाॅष एवं 11 भट्टियां नष्ट की गई साथ ही 4 अभियोग दर्ज कर 220 लीटर हथकड़ शराब एवं एक मोटरसाईकल जब्त की गई। दौसा में बांदीकुई, लालसोट के गांवों में दबिष देकर 4500 लीटर वाॅष नष्ट कर 109 लीटर हथकड़ शराब बरामद की गई। अजमेर में आबकारी दल की विभिन्न कार्रवाई में 36 अभियोग दर्ज करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
प्रदेष के समस्त जिलों में भी विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गष्त की जा रही है। प्रदेष में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.