21 जून को सज्जनगढ़ में योग के लिए आमजन को अनुमति देने का आग्रह

( 651 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 26 16:05

-विप्र फाउंडेशन ने किया वन मंत्री संजय शर्मा का अभिनंदन

21 जून को सज्जनगढ़ में योग के लिए आमजन को अनुमति देने का आग्रह

उदयपुर। वन मंत्री श्री संजय शर्मा का बुधवार को उदयपुर सर्किट हाउस में विप्र फाउंडेशन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उपरणा ओढ़ाकर मंत्री श्री शर्मा का सम्मान किया।
  प्रतिनिधिमंडल ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सज्जनगढ़ अभ्यारण्य (मानसून पैलेस) को आम नागरिकों के योग अभ्यास के लिए खुला रखने का आग्रह किया।  सामुदायिक वन अधिकार के अंतर्गत गांवों को आवंटित वन भूमि के विकास के लिए  समुचित योजना बनाकर ग्राम विकास समिति के माध्यम से उसके संरक्षण व प्रबंधन  करने का निवेदन भी किया गया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन पश्चिम देहात के अध्यक्ष  सुरेश शर्मा, संरक्षक लज्जा शंकर नागदा,  रविंद्र पंडित,  रोहित चैबीसा,  विनोद नागदा, अनुज दीक्षित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.