सफलता की कहानी-1 : कृषि यंत्रों पर अनुदान से बढ़ा उत्पादन

( 499 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 26 17:05

सफलता की कहानी-1 : कृषि यंत्रों पर अनुदान से बढ़ा उत्पादन

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इस अभियान में जहां एक ओर ग्रामीणों सहित आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें इन योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। लाभ मिलने पर लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
पंचायत समिति सादुलशहर की ग्राम पंचायत डूंगरसिंहपुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान श्रीमती कौशल्या देवी पत्नी श्री गौरीशंकर ने बताया कि उसे सरकार की कृषक कल्याण कोष योजना के अंतर्गत चक 21 एसपीएम पर कृषि यंत्र रूटा वेटर पर 66000 रूपये का अनुदान मिला, जिससे उसे कृषि कार्यों में आसानी हुई। इससे न केवल समय की बचत हुई बल्कि उत्पादन भी बढ़ा। योजना के तहत अनुदान की जानकारी देने के लिये लाभार्थी ने राज्य सरकार, सहायक कृषि अधिकारी श्री हरीशचंद्र शर्मा और स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक श्री राजेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.