सफलता की कहानी-2 : डिग्गी निर्माण से हुई डूंगरसिंहपुरा के मनीराम की आमदनी में बढोतरी

( 462 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 26 17:05

सफलता की कहानी-2 : डिग्गी निर्माण से हुई डूंगरसिंहपुरा के मनीराम की आमदनी में बढोतरी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जारी ग्राम विकास रथ अभियान के अंतर्गत पंचायत समिति सादुलशहर की ग्राम पंचायत डूंगरसिंहपुरा में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
   सादुलशहर की ग्राम पंचायत डूंगरसिंहपुर में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान गांव के श्री मनीराम पुत्र श्री खेतपाल श्योराण ने बताया कि कृषि विभाग की योजना के तहत चक 21 एसपीएम पर डिग्गी निर्माण करने के लिये 3 लाख रूपए का अनुदान मिला। डिग्गी निर्माण से सिंचाई कार्य हेतु पानी संग्रहित करने में सुविधा हुई, जिससे कृषि उत्पादन बढने से आमदनी में भी बढोतरी हुई। इसके लिए लाभार्थी ने राज्य सरकार, सहायक कृषि अधिकारी श्री हरीशचंद्र शर्मा और स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक श्री राजेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.