जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्षए चारों मंडलो के मंडल रेल प्रबन्धक (विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) एवं अन्य अधिकारीगण सम्मलित हुए। बैठक में संरक्षा एकार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग, समपार फाटक को बंद करने, यात्री सुविधाएं तथा आय बढाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।
श्री अमिताभ ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वित्त वर्ष में अब तक उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्य निष्पादन उत्कृष्ट रहा है और सामंजस्य और समन्वय के साथ कार्य कर सभी कार्यों को लक्ष्यानुसार करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। श्री अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर बल दिया एवं सुरक्षित रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। उन्होने गर्मियों के मौसम में ट्रैक पेट्रोलिंग के साथ साथ विद्युत व संकेत उपकरणों पर विषेश निगरानी कर समुचित मेन्टेनेंस करने के निर्देश प्रदान किये। उप्न्होंने सभी विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने और संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ द्वारा रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों में अजमेर मंडल के श्री मुकेश कुमार सीए लोको पायलेट.गुड्स द्वारा 1 अप्रैल 2026 को हटूंडी स्टेशन पर सिग्नल फेल हो जाने के कारण ट्रेन 20989 को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया। जोधपुर मंडल के श्री दिनेश मेघवाल, लोको पायलेट ने 3 मार्च 2026 को डीएफसी सेक्शन में ट्रेन संख्या सीपीएफएस आइसीडीके का न्यू स्वरूप गंज साइडिंग में जीडीआर बनाने के दौरान वैगन के अनफिट फॉर रन की सूचना देकर वैगन को गाडी से अलग करवाकर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया।
बीकानेर मंडल के श्री सुमेर सिंहए ट्रैकमेन्टेनर हनुमानगढ द्वारा 4 मई 2026 को किमी 133/518-76 पर रंगमहल.सूरतगढ के मध्य एस ई जे टंग रेल में फ्रेक्चर देखकर तुरन्त ट्रेक का बचाव कर एसएसई/पीवे, पीलीबंगा को सूचना देकर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया। इसी प्रकार श्री मुबारक अली, सहायक (एस एण्ड टी) चूरू द्वारा 6 अप्रैल 2026 को साइट निरीक्षण के दौरान रेल फ्रेक्चर की सूचना संबंधित अधिकारियों को देकर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया।
बैठक में महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा