बंगाल विजय के बाद राजेंद्र सिंह राठौड़ का गोगुंदा आगमन. बड़गांव मंडल ने किया भव्य स्वागत

( 937 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 26 18:05

बंगाल विजय के बाद राजेंद्र सिंह राठौड़ का गोगुंदा आगमन. बड़गांव मंडल ने किया भव्य स्वागत

भाजपा संगठन के शिल्पी जन-नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के बंगाल विजय के पश्चात उदयपुर से गोगुंदा आगमन पर बड़गांव मंडल द्वारा बरोडिया चौकी पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के साथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक राठौड़ का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती की बधाई प्रेषित की। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह राठौड़ राजस्थान की राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष शम्भू गमेती पूर्व अध्यक्ष भंवर सिंह देवी सिंह पूनम महामंत्री रतन कन्हैया लाल मंडल उपाध्यक्ष शंकर राहुल देवेंद्र सिंह किशन युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश पालीवाल सुनील पालीवाल चंद्रभान सिंह कठार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.