एम.एस.एम. सैनिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

( 465 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 May, 26 18:05

एम.एस.एम. सैनिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से एम.एस.एम. सैनिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया। भारत सरकार की ओर से जारी मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए बताया कि हेल्पलाइन की सहायता ले सकते हैं और शिकायत कर सकते हैं। श्री ज्याणी ने कहा कि नशा कोई आदत नहीं, यह एक ऐसा जाल है, जिसमें फंसकर इंसान अपने सपनों, परिवार और भविष्य तीनों को खो देता है। शुरुआत में यह शौक लगता है, लेकिन अंत में यह जीवन की सबसे बड़ी सजा बन जाता है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई वास्तविक घटनाओं के उदाहरण साझा किए, जिनमें नशे के कारण युवाओं का जीवन बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सोच लेना ही सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत है। जो युवा आज खुद को संभाल लेता है, वही कल अपने परिवार और समाज को बचा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने मित्रों और परिवार को भी इस बुराई से बचाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान के श्री देवेन्द्र चैधरी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली और यह संकल्प दोहराया कि वे अपने जीवन में कभी भी नशे को स्थान नहीं देंगे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.