आशुतोष वशिष्ठ लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल निर्वाचित

( 455 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 May, 26 18:05

आशुतोष वशिष्ठ लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल निर्वाचित

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के (प्रांत 3233 ई-प्रथम) की ग्वालियर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में आशुतोष वशिष्ठ प्रांतपाल निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचन की घोषणा प्रांतपाल सुधीर वाजपेयी ने की। उनके निर्वाचन की घोषणा होने पर कांफ्रेंस में उपस्थित राजस्थान और मध्यप्रदेश से आए लायंस क्लबों के पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। आशुतोष वशिष्ठ का फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। क्लब के पूर्व प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा ने बताया कि आशुतोष वशिष्ठ लॉयनवाद से 30 वर्षों से जुड़े हुए हैं।
आशुतोष वशिष्ठ ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी सत्र में सेवा परियोजनाओं को और गति दी जाएगी। उन्होंने शीघ्र ही नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन कर आपसी सद्भाव, संगठनात्मक मजबूती तथा पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.