रणजीत राम को मिला ऊंट संरक्षण योजना का लाभ

( 498 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 May, 26 18:05

रणजीत राम को मिला ऊंट संरक्षण योजना का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इस अभियान में जहां एक ओर ग्रामीणों सहित आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें इन योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। लाभ मिलने पर लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देईदासपुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान श्री रणजीत राम पुत्र श्री पालाराम ने बताया कि उसने राज्य सरकार की ऊंट संरक्षण योजना के तहत आवेदन किया था। इस पर उसे नवजात ऊंट (टोडिया) के जन्म पर 10 हजार रूपये की सहायता राशि मिली। योजना के तहत दूसरी किश्त के लिये उसने आवेदन किया है। लाभार्थी ने ऊंट संरक्षण की पहल के लिये राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए ऊंट पालकों से इस योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.