नगरीय निकाय चुनाव हेतु निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

( 845 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 May, 26 17:05

नगरीय निकाय चुनाव हेतु निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के संबंध में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में जिले की सात नगरपालिकाओं रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर, सादुलशहर, करणपुर, सूरतगढ़ और विजयनगर की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।
इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की सात नगरपालिकाओं रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर, सादुलशहर, करणपुर, सूरतगढ़ और विजयनगर की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावलियों की साॅफ्ट काॅपी सौंपी गई जबकि हार्ड काॅपी ईआरओ के स्तर पर ब्लाॅक से उपलब्ध करवाई जा रही है।
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया कि अंतिम प्रकाशन के पश्चात रायसिंहनगर नगरपालिका के 35 वार्डों में 20649 मतदाता हैं। गजसिंहपुर नगरपालिका के 20 वार्डों में 7613, केसरीसिंहपुर नगरपालिका के 20 वार्डों में 10161, सादुलशहर नगरपालिका के 25 वार्डों में 19135, करणपुर नगरपालिका के 25 वार्डों में 16126, सूरतगढ़ नगरपालिका के 45 वार्डों में 59284 और विजयनगर नगरपालिका के 25 वार्डों में 13874 मतदाता हैं।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, बीजेपी से श्री प्रदीप धेरड़, श्री रतनलाल गणेशगढ़िया, आईएनसी से श्री भीमराज डाबी, बीएसपी से श्री भजन सिंह धारू, श्री सुरेश शेखावत, सीपीआईएम से श्री विजय रेवाड़ सहित अन्य मौजूद रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.