ग्राम रथ अभियान के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं योजनाओं की जानकारीः संभागीय आयुक्त

( 762 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 May, 26 07:05

ग्राम रथ अभियान के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं योजनाओं की जानकारीः संभागीय आयुक्त

साहिबसिंहवाला में संभागीय आयुक्त ने जन सुनवाई में सुनीं आमजन की परिवेदनाएं
संध्या चैपाल में ग्रामीणों को अधिकारियों ने दी योजनाओं की उपयोगी जानकारी
श्रीगंगानगर।
जिले की श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साहिबसिंहवाला में शुक्रवार को संभागीय आयुक्त बीकानेर श्री विश्राम मीणा की अध्यक्षता में ग्राम रथ अभियान के तहत संध्या चैपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान संभागीय आयुक्त द्वारा जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाएं भी सुनी गईं।
 संभागीय आयुक्त ने ग्रामीणों एवं आमजन से संवाद कर राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ग्राम रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
 उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के 13 विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार सामग्री एवं साहित्य का भी वितरण किया जा रहा है। इस दौरान लोक कलाकारों और कला जत्थों द्वारा कठपुतली एवं गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रचार साहित्य का भी वितरण किया गया।
 एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित वीडियो फिल्म प्रदर्शित की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों से इनका लाभ देने का आह्वान किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेंद्रपाल सिंह ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई।
 इसके पश्चात संभागीय आयुक्त ने जनसुनवाई करते हुए समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करें। जनसुनवाई के साथ-साथ रात्रि चैपाल में आने वाले प्रकरणों में अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए संबंधित पीडि़त को राहत दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।
 संध्या चैपाल में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, श्री अरविन्द्र सिंह, श्रीमती कविता सिहाग, श्री पंकज सैनी, डॉ. अजय सिंघला, डॉ, सतीश शर्मा, श्री नेमीचंद वर्मा, श्री विजय कुमार शर्मा, श्री दीपक कुक्कड़, श्री हरिराम चैहान, श्री वीरेंद्रपाल सिंह, श्री सुखमन जोह, श्री नरेश मीणा, बीडीओ, तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित रहे। उधान विभाग की उप निदेशक श्रीमती प्रीति गर्ग ने मंच संचालन किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.