राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मुंबई का दौरा करेंगे

( 448 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 May, 26 19:05

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री वासुदेव जी देवनानी 12 और 13 मई 2026 को मुंबई का दौरा करेंगे। यात्रा कार्यक्रम इस प्रकार है:
12 मई 2026 (मंगलवार)
माननीय अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जयपुर से दोपहर 01:35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2782 से रवाना होंगे और मुंबई दोपहर 03:40 बजे पहुंचेंगे।
शाम 05:00 बजे वे बाल गांधर्व (रंग मंदिर), बांद्रा वेस्ट, मुंबई में VSHFA कोर कमेटी सदस्यों की बैठक में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम मुंबई में ही रहेगा।
13 मई 2026 (बुधवार)
दोपहर 04:00 बजे बाल गांधर्व (रंग मंदिर), बांद्रा वेस्ट, मुंबई में VSHFA की जनरल बॉडी मीटिंग एवं यूथ सम्मेलन आयोजित होगा।
माननीय अध्यक्ष शाम 08:20 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1219 से मुंबई से जयपुर के लिए रवाना होंगे और रात 10:15 बजे जयपुर पहुंचेंगे।
संपर्क व्यक्ति:
श्री महावीर सिंह (मोबाइल नंबर: 8696949694)
यह दौरा VSHFA के कार्यक्रमों को लेकर है। राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने मुंबई प्रशासन से सभी प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.