बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण करें सुनिश्चित

( 270 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 May, 26 18:05

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिये निर्देश

बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण करें सुनिश्चित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किया जाये।
बैठक में जिला कलक्टर ने बजट घोषणा कार्यों प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से इनकी माॅनिटरिंग की जाये। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये और कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जायें। विभिन्न विभागों द्वारा जारी निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार उक्त कार्य जल्द पूर्ण किये जायें ताकि आमजन को उनका लाभ मिल सके।
बैठक में बिजली, पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में आमजन को परेशानी नहीं आनी चाहिए। सुचारू जलापूर्ति के लिये जलदाय विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जायें। ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिये समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान किया जाये। एलपीजी सप्लाई, आरयूआईडीपी की शहरी सीवरेज व्यवस्था पर भी चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
जिले में गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि उठाव के लिये खरीद एजेंसियों के साथ-साथ मंडी समिति के अधिकारी नियमित माॅनिटरिंग करें। जिले में खरीद एजेंसियों के माध्यम से गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। अब तक जिले में 27 हजार 543 किसानों से 2 लाख 83 हजार 861.17 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खरीद केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिए छाया, पेयजल, मॉइश्चर मीटर, तिरपाल एवं क्लीनर जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि स्व-गणना हेतु निर्धारित वेब पोर्टल 1 मई से 15 मई 2026 तक आमजन के लिए उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा इस डिजिटल सुविधा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्व-गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में जारी ग्राम रथ अभियान के संबंध में जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि जहां कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, संबंधित नोडल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों का अवलोकन किया जाये। ग्राम रथ अभियान के सहभागी 13 विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभाग भी मौके पर पहुंचकर अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें और उनका लाभ भी दिलवाना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी भी ग्राम रथ अभियान में पहुंचकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें।
बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, श्री धीरज चावला, डॉ. अजय सिंगला, श्री विजय कुमार शर्मा, श्री ऋषभ जैन, श्री राकेश कुमार, श्री मंगत सेतिया, श्री विजय कुमार, डाॅ. सुखपाल सिंह बराड़, श्री अरविन्द्र सिंह, डाॅ. अरविन्द मित्तल, श्री हरीश मित्तल, श्रीमती कविता सिहाग, डाॅ. सतीश शर्मा, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री सन्नी प्रताप त्रिपाठी, श्री दीपक मांडन, श्री नेमीचंद वर्मा, श्री दीपक अग्रवाल, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्री सुरेन्द्र पूनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.