सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का प्रसारण किया

( 346 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 May, 26 18:05

सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का प्रसारण किया

श्रीगंगानगर |  राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2026 में ईस्वी 1026 में हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष तथा स्वतन्त्रता के पश्चात् 1951 में पुनर्निर्मित मंदिर के पुनः उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का 11 मई 2026 को कलश यात्रा, पूजन, रूद्राभिषेक, श्रृंगार एवं सोमनाथ मंदिर गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का टीवी के माध्यम से प्रसारण सोमवार को किया गया। राजस्थान के शिवालयों पर परिचर्चा एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों की जानकारी, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अखंड आस्था के 1000 वर्ष विषय पर परिचर्चा, भजन गायन, सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का आयोजन श्रीगंगानगर जिले के देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री सदाशिवजी अनूपगढ एवं जिला हनुमानगढ के पंजीकृत प्रन्यास सनातन धर्म महावीर दल हनुमानगढ टाउन किया गया।
देवस्थान विभाग हनुमानगढ़ के सहायक आयुक्त श्री ओम प्रकाश के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री सदाशिवजी अनूपगढ में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनूपगढ श्री अशोक सांगवा, उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश राव, पूर्व विधायक अनूपगढ श्रीमती संतोष बावरी, श्रीमती नीतू राठौड, श्रीमती माया प्रजापत, श्री हाकम सिंह, श्री जंगीर सिंह, श्री सत्पाल मुन्जाल, श्री मोहित छाबड़ा, श्री राजकुमार गौड़, श्री विजय सांखला, श्री विजय नागपाल, श्री सौरभ सेतिया, देवस्थान विभाग के इंस्पेक्टर श्री सलीम और आईडीसी श्री करणीसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.