निशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान का आठवां स्थापना दिवस सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ सम्पन्न

( 414 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 May, 26 15:05

निशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान का आठवां स्थापना दिवस सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ सम्पन्न


उदयपुर। निशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित आठवां स्थापना दिवस समारोह रविवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर स्थित ब्लड बैंक के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्थान द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की सेवा को समाज ने सराहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संस्थान पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा कर समाज के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
समारोह में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों में सहयोग देने वाले लोगों का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की सेवा गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा नियमित रूप से एम.बी. चिकित्सालय परिसर में जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया जाता है तथा आगामी समय में सेवा कार्यों का विस्तार भी किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने स्नेहभोज ग्रहण किया।
संस्थान की ओर से 31 मई को विश्व शांति एवं जनकल्याण हेतु सत्यनारायण भगवान की कथा, हवन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष केदारनाथ दाधीच,संरक्षक श्ंाकर तेजवानी,भगवत मेहता, संस्थान के जिला संरक्षक राजकुमार सचदेव,जिला सचिव एडवोकेट अशोक पालीवाल, घनश्याम माली,दिनेश अरोड़ा,प्रहलाद सेन,स्वीटी जैन,संगीता जैन,राजकुमार संागानेरिया,हरीओम,आसिफ आलम,सुनील सेन,मदनसिंह चुण्डावत,शानू माली,लोकेश प्रजापत,दिनेश कसारा,कैलाश वोराणा,रमेश पालीवाल,राजेन्द्र आमेटा,गोविन्द शर्मा,शान्तिस्वरूप, ओंकारलाल लोहार,रेशम भट्ट,शारदा वर्मा,गोपाल वर्मा,पिंकी माली,तुषार माली,मुरली पुरोहित सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर 26 प्रतिभाशली विभूतियों का सम्मान किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.