ईमानदारी और निष्पक्षता की मिसाल बने हैड कांस्टेबल संजीव कुमार, अतिक्रमण हटाओ अभियान में जुटे

( 356 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 May, 26 16:05

ईमानदारी और निष्पक्षता की मिसाल बने हैड कांस्टेबल संजीव कुमार, अतिक्रमण हटाओ अभियान में जुटे

कोटा। नगर निगम कोटा के अतिक्रमण हटाओ दस्ते में तैनात हैड कांस्टेबल संजीव कुमार इन दिनों अपनी ईमानदार कार्यशैली और निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर चर्चाओं में हैं। भीषण गर्मी के बावजूद वे अपनी टीम के साथ लगातार शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
संजीव कुमार की खास बात यह है कि वे बिना किसी भेदभाव के नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए गरीब और आमजन को अनावश्यक नुकसान पहुंचाए बिना अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली को देखकर स्थानीय लोग और व्यापारी भी उनकी सराहना करते नजर आ रहे हैं।
सोमवार को अतिरिक्त आयुक्त के निर्देश पर घंटाघर क्षेत्र में नगर निगम और मकबरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण का मौका निरीक्षण किया गया तथा दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे दोबारा अतिक्रमण नहीं करें।
प्रशासन की ओर से दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में हैड कांस्टेबल संजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाई। तेज धूप और गर्मी के बावजूद वे पूरे समर्पण के साथ ड्यूटी निभाते नजर आए। आमजन का कहना है कि ऐसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी प्रशासन की कार्यवाही को प्रभावी बनाने के साथ-साथ जनता का विश्वास भी मजबूत करते हैं।
नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा आमजन की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.