उदयपुर। स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा उदयपुर की सुश्री चेतना शर्मा, पुत्री डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा को कृषि शस्य विज्ञान विषय में विद्या वाचस्पित (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई।
चेतना शर्मा को यह उपाधि “शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में सिंचित बाजरा की उत्पादकता पर जस्ता और लोहे का प्रभाव एवं उत्तरवर्ती सरसों पर इसके अवशिष्ट प्रभाव” विषय पर किए गए शोध कार्य के लिए प्रदान की गई।
यह अनुसंधान कार्य कृषि महाविद्यालय बीकानेर के सहप्राध्यापक डॉ. अमित कुमावत के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।
चेतना के पिता डाॅ. कैलाश चन्द्र शर्मा वर्तमान में उद्यानिकी विभाग, उदयपुर में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत है।