उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) लगातार देशभर के बड़े शहरों में अपने चैप्टर्स की शुरुआत कर रहा है। इसी कड़ी में बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बीसीआई अहमदाबाद की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में अनिल वैष्णव को प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। एमएस कंसलटेंट के ओनर मनीष सुथार को वाइस प्रेसीडेंट और डी स्क्वेयर होम एंड ऑटोमेशन के ओनर धवल त्रिपाठी को सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, शुभ इंजीनियरिंग वर्क्स के ओनर संकेत पंचाल को ट्रेजरर नियुक्त किया गया है।
फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई लगातार विभिन्न शहरों में अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है और अहमदाबाद टीम से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि टीम व्यापारिक नेटवर्किंग, सहयोग एवं नए अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रेसीडेंट अनिल वैष्णव ने बताया कि बीसीआई अहमदाबाद का उद्देश्य शहर के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं युवा उद्यमियों को एक मजबूत नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जिससे व्यापारिक सहयोग और नए अवसरों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीसीआई अहमदाबाद विभिन्न बिजनेस मीट, नेटवर्किंग इवेंट्स एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करेगा।