जिला कलक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

( 572 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 May, 26 17:05

स्वास्थ्य सूचकंाकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करे चिकित्सा अधिकारी, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से करे मरीजों को लाभन्वित  - जिला कलक्टर

जिला कलक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

      जैसलमेर । जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर उन्हें निःशुल्क दवाएं एवं जांच का पूरा लाभ दे। उन्होनंें विशेष रूप से गर्मी जनित बीमारियों के उपचार के पुख्ता प्रबन्ध सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर रखने के निर्देश दिये। उन्होनंे कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य सूचकंाकों शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करायें एवं इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नही बरते।

बलगम जांच प्रभावी ढंग से हो

      जिला कलक्टर जोरवाल ने बुधवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को यह निर्देश दिये । उन्होनंें चिकित्सा अधिकारियों को हिदायत दी कि वे टीबी मुक्त भारत अभियान में ओपीडी के 30 प्रतिशत मरीजों की बलगम की जांच करवाना सुनिश्चत करे।

स्वास्थ्य सूचकाकों में लाए प्रगति

      उन्होंनंें  बैठक के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी स्वास्थ्य सूचकाकों की प्रगति की विस्तार से चर्चा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे संस्थागत प्रसव में बढोतरी लाने के लिए विशेष प्रयास करे एवं इसको शत-प्रतिशत कराये।

उपकरणों का 7 दिवस में कराए सत्यापन

      उन्होनें चिकित्सालयों मंे उपलब्ध उपकरणों का भौतिक सत्यापन 7 दिवस में कराने, 108 एम्बुलेंस का निर्धारित मापदण्ड के अनुसार निरीक्षण करने, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के पैकेजों की समय पर बुकिग कर पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिये ताकि संबंधित चिकित्सालयों को समय पर पैकेज का पुर्नभरण हो।

बच्चों का शत-प्रतिशत हो टीकाकरण

     जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्य को प्रभावी ढंग से कराने के साथ ही सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वास्थ्य सेवाओं की गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटीयिग करे एवं ऑनलाइन एन्ट्री की समय पर प्रविष्टि कराये। उन्होनें एनसीडी स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत कराने के साथ ही डिजीटल हेल्थ सर्वे का कार्य गंभीरता से कराने के निर्देश दिये।

मिशन मोड में बालिकाओं के लगाए एचपीवी वैक्सीन

     उन्होंनें सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे महिलाओं में सर्वाईकल कैेंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम के दौरान मिशन मोड में कार्य कर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं में टीकाकरण कराये एवं साथ ही अपने क्षेत्र में इस टीके के फायदे के बारें में बताए एवं बालिकाओं के अभिभावकों को भी प्रेरित करे कि वे अपनी बच्चियों के ये टीके अवश्य ही लगाए।

गतिविधियों की करे प्रभावी मॉनिटीरिग

     उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं का कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना , एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम व जननी सुरक्षा योजना व मुख्यमंत्री  लाडो प्रोत्साहन योजना  का बेहतरीन ढंग से संचालन कर इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री  लाडो योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभान्वित समस्त लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए । 

प्रगति की दी जानकारी

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेन्द्र पालीवाल ने बैठक के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों एवं प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में पीएमओ डॉ रविन्द्र सांखला, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम डी सोनी के साथ ही ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की

      जिला कलक्टर ने इस अवसर पर आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों को आयुर्वेद पद्वति से दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा की।

       बैठक में उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ ताम्बलराम जुईया ने बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण में  ग्राम पचायत मोहनगढ, बडोडा गांव, चांधन, लवा व भादरिया में आयुष्मान आरोग्य मंदिर चल रहे है। उन्होंनें इस योजना के अंतर्गत मरीजों का दी जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.