हिंद जिंक विद्यालय में छाई खुशी की लहर 

( 795 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 May, 26 20:05

हिंद जिंक विद्यालय में छाई खुशी की लहर 

चित्तौड़गढ़ |  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं  के घोषित परिणामों में हिंद जिंक स्कूल का परिणाम उत्कृष्ठ रहा।  
वाणिज्य  संकाय में 27 विद्यार्थियों में से 27 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। चिन्मय काबरा ने 97. प्रतिशत के साथ विद्यालय में शीर्ष स्थान एवं मुख्य विषय के आधार पर जिले में प्रथम प्राप्त किया ।  अनुष्का सोमानी 96.4 एवं रिद्यिमा बलदवा 95  प्रतिशत के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे । 
विज्ञान संकाय में 35 विद्यार्थियों में से 35 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। उर्वी समदानी ने 94 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया । सेजल मोगरा 92.6 ने द्वितीय  एव सौभाग्य सिंह मोजावत एवं विशेष वैष्णव 91 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 
विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मि. आलोक रंजन , सचिव मि. अमित सुराना प्राचार्या श्रीमती बिंदु नायर व उप प्राचार्य नरेश नूनिया ने हर्षित भाव से विद्यार्थियों व अभिभावको  को बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
         
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.