सीपीएस उदयपुर का शानदार परीक्षा परिणाम

( 4087 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 26 07:05

भावना राव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया स्कूल टॉप

सीपीएस उदयपुर का शानदार परीक्षा परिणाम

उदयपुर। Central Public School ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार परिणाम देकर एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

स्ट्रीमवाइज टॉपर्स में मानविकी संकाय की छात्रा भावना राव ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में वंशिका नाहर ने 95.80 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में संयम कोठारी ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के कुल 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। इनमें भावना राव (97.00), वंशिका नाहर (95.80), भाव्या कृपलानी (95.60), दर्शिता ढींग (95.20), मुस्कान मेनारिया (94.80), संयम कोठारी (94.40), आदित्य टाक (94.20), ललित मेनारिया (93.60), अथर्व प्रताप सिंह (92.80), मुग्धा शर्मा (92.80), देशना अग्रवाल (92.60), पलक बापना (92.20), परिधि गोयल (91.80), दिव्यांशु सुखवाल (91.00) एवं स्वास्ति शाह (90.80) शामिल हैं।

विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया।

सीपीएस परिवार में परिणाम घोषित होने के बाद खुशी का माहौल रहा तथा विद्यार्थियों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का उत्सव मनाया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.