भारतीय सेना भर्ती : 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हे

( 976 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 26 09:05

भारतीय सेना भर्ती : 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हे

Jaipur : भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) 01 जून से 12 जून 2026 तक राजस्थान के ग्यारह शहरो अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्री गंगानगर, सीकर और उदयपुर में 32 केंद्रो पर आयोजित किया जाएगा | एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हे और सम्बंधित उम्मीदवार 15 मई 2026 से ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) से एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हे |

 

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) तिथवार कार्यक्रम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वी और 8वी पास), अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (एनए/ एनए चिकित्सा), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद) और धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी श्रेणियों के लिए प्रदर्शित किया गया हे |

 

किसी भी सहायता या प्रश्न के लिए संभावित उम्मीदवार अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें | जिनके संपर्क और पते का विवरण भारतीय सेना के ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं |

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.