उदयपुर पहुंचने पर अविनाश पांडे का भव्य स्वागत

( 889 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 26 10:05

उदयपुर पहुंचने पर अविनाश पांडे का भव्य स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व प्रभारी अविनाश पांडे का गुरुवार को उदयपुर आगमन पर स्वागत किया गया।

महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उनका मेवाड़ी पगड़ी, तिरंगा मफलर एवं तिरंगी सूत की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजकुमार श्रीमाली, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक तंबोली, पूर्व पार्षद फिरोज अहमद शेख, सद्दाम हुसैन, डॉ धर्मेन्द्र राजोरा, नीतेश सर्राफ, विक्रम राजपुरोहित, मूलाराम पटेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अविनाश पांडे के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष दुआ भी उदयपुर पहुंचे हैं। दोनों नेता उदयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे तथा शुक्रवार को दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.