हिंदी साहित्य के दिग्गज जुटेंगे उदयपुर मेंःप्रो. आलमशाह खान स्मृति व्याख्यानमाला 17 मई को

( 418 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 26 14:05

उदयपुर।प्रो.आलमशाह खान यादगार समिति की ओर से रविवार 17 मई को प्रो. आलमशाह खान स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। शास्त्री सर्कल स्थित आरटीडीसी कजरी होटल में आयोजित होने वाली इस विशेष साहित्यिक संगोष्ठी का विषय “हिंदीःकल और आज” रखा गया है। कार्यक्रम में देशभर के ख्यातनाम साहित्यकार, लेखक, आलोचक और शिक्षाविद भाग लेकर हिंदी साहित्य के बदलते स्वरूप और समकालीन परिदृश्य पर अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम की आमंत्रक तराना परवीन ने बताया कि इस व्याख्यानमाला में नई दिल्ली से केंद्रीय साहित्य अकादमी की पत्रिका “समकालीन भारतीय साहित्य” के संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार  बलराम प्रेम नारायण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके अलावा जयपुर से चर्चित लेखक नवीन चैधरी, पद्मश्री सम्मानित साहित्यकार डाॅ.सी.पी.देवल,उदयपुर के वरिष्ठ नाट्य निर्देशक प्रो. लईक हुसैन, आलोचक एवं शिक्षाविद डाॅ.माधव हाड़ा, व्यंग्यकार एवं पत्रकार फ़ारूक़ आफरीदी, तथा डाॅ. सरवत खान भी अपने विचार व्यक्त करेंगे।
व्याख्यानमाला में कहानीकार तराना परवीन द्वारा भी समकालीन हिंदी साहित्य और समाज के सरोकारों पर विशेष वक्तव्य दिया जाएगा। आयोजन को लेकर साहित्य प्रेमियों एवं युवा रचनाकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.