टाइम बैंक उदयपुर के सदस्यों ने बुजुर्गों को परोसा पौष्टिक भोजन, भावुक माहौल में परिवार जैसा मिलन

( 764 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 26 16:05

टाइम बैंक उदयपुर के सदस्यों ने बुजुर्गों को परोसा पौष्टिक भोजन, भावुक माहौल में परिवार जैसा मिलन

उदयपुर, | टाइम बैंक ऑफ इंडिया उदयपुर सिटी के कर्मठ सदस्यों ने 13 मई 2026 को एक अनुकरणीय सामुदायिक सेवा कार्य संपन्न कर मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
कृष्ण कांत शर्मा, टाइम बैंक ऑफ इंडिया, उदयपुर सिटी एडमिन ने बताया की आत्मा द्रौपदी वृद्धाश्रम, तारा संस्थान, सेक्टर 14, उदयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में आश्रम की दो मंजिलों पर निवासरत लगभग 80 बुजुर्गों को शाम का स्वादिष्ट भोजन परोसकर सदस्यों ने सेवा भाव की मिसाल कायम की।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की ग्यारस के उपलक्ष्य में आयोजित इस सेवा में   यू.एस. खंडेलवाल, श्रीमती निर्मला खंडेलवाल, श्रीमती हंसा ताली एवं  वी.बी. ताली अग्रणी रहे। इन सदस्यों के निस्वार्थ योगदान से आश्रम का माहौल भावुक एवं खुशहाल पारिवारिक मिलन जैसा हो गया। आश्रम के सभी निवासियों और स्टाफ ने टाइम बैंक के इस नेक प्रयास का आत्मीय स्वागत किया।
टाइम बैंक परिवार की ओर से इन सभी सेवाव्रतियों को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद!


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.