मुश्किलों में भी मुस्कान बनाए रखे : प्रशांत अग्रवाल

( 750 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 26 16:05

मुश्किलों में भी मुस्कान बनाए रखे : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में आयोजित “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, मुस्कान हर राह को आसान बना देती है। उन्होंने कहा कि हमारे दिव्यांग भाई-बहन जिस जीवटता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जी रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उनकी मुस्कान हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का संदेश देती है।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से उपचार एवं पुनर्वास के लिए आए रोगियों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आत्मीय वातावरण में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में कई दिव्यांगजन और परिजनों ने अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष और संस्थान से मिले सहयोग के अनुभव साझा किए। भावुक पलों के बीच कई परिवारों ने बताया कि संस्थान ने न केवल उन्हें उपचार और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए, बल्कि जीवन में नया आत्मविश्वास भी दिया।
प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि सेवा केवल सहायता देना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में उम्मीद जगाना है। संस्थान हर जरूरतमंद दिव्यांगजन के साथ खड़ा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उपस्थित रोगियों और परिजनों को भरोसा दिलाया कि संस्थान भविष्य में भी हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संस्थान की सेवाओं और मानवीय संवेदनाओं की सराहना की। पूरे आयोजन में अपनत्व, संवेदना और सकारात्मक ऊर्जा का भाव दिखाई दिया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.