विधानसभा क्षेत्र झाड़ोल की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई और रात्रि चैपाल आयोजित

( 483 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 26 16:05

विधानसभा क्षेत्र झाड़ोल की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई और रात्रि चैपाल आयोजित

उदयपुर। ग्राम रथ अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र झाड़ोल की  विभिन्न ग्राम पंचायतों में गुरुवार को  कार्यक्रम आयोजित हुए। ग्रामीणों को  कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता सहित 13  विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के दिए गए।
ग्राम पंचायत डिगावारी कलां कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनसुनवाई और रात्रि चैपाल की। मंत्री खराड़ी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासियों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इससे पहले वे कउचा  ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
 ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया।  इस दौरान समाजसेवी हिम्मत तावड़, सरपंच निर्मल गरासिया,  मुकेश माली अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.