गोडावण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताए

( 434 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 May, 26 17:05

गोडावण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताए

    जैसलमेर, 15 मई। 21 मई 2026 को आयोजित होने वाले गोडावण दिवस के उपलक्ष्य में उप वन संरक्षक (वन्यजीव) जैसलमेर के निर्देशनुसार आज उत्कर्ष जैन भवन, मालका प्रोल, जैसलमेर में क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

     कार्यक्रम में जैसलमेर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन वर्गों कृ कक्षा 5 से 8, कक्षा 9 से 12 तथा महाविद्यालय स्तर  पर किया गया। विद्यार्थियों ने गोडावण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

      इस अवसर पर भंवर लाल चौधरी, सहायक वन संरक्षक, बाबूलाल चौधरी, एसीएफ डीएनपी, महेश गुर्जर (WII) जेठमल सिंह एवं जगमाल सिंह (सेवानिवृत्त रेंजर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्ति रहे।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में गोडावण संरक्षण एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ावा देना है।ं वन विभाग द्वारा बताया गया कि गोडावण राजस्थान की शान एवं अत्यंत दुर्लभ पक्षी प्रजाति है, जिसके संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.