ग्राम रथ अभियान 2026 से ग्रामीणों में बढ़ रही योजनाओं के प्रति जागरूकता

( 461 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 May, 26 17:05

ओढनिया ग्राम पंचायत में ग्राम रथ कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

ग्राम रथ अभियान 2026 से ग्रामीणों में बढ़ रही योजनाओं के प्रति जागरूकता

          जैसलमेर, 15 मई। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान 2026 के तहत पंचायत समिति सांकड़ा की ग्राम पंचायत ओढनिया में ग्राम रथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं आमजन कल्याण से जुड़ी पहल की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

       ग्राम रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन, ऑडियो संदेशों एवं प्रचार सामग्री के जरिए ग्रामीणों को किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने में रुचि दिखाई।

     इस अवसर पर ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित बुकलेट, पंपलेट एवं अन्य प्रचार साहित्य का वितरण भी किया गया, ताकि आमजन योजनाओं की जानकारी को समझकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

    कार्यक्रम में सीएमओ प्रतिनिधि गायत्री मीणा, विकास अधिकारी हनुमान राम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.