कोटा। लेखक एवं केडीए के राजस्व सलाहकार परमानन्द गोयल द्वारा लिखित पुस्तक “कोटा लैंड बैंक: विश्लेषण और अवसर” कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन, कोटा विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भेंट की गई। पुस्तक में केडीए के रिक्त भूखंडों, आवास योजनाओं, निवेश संभावनाओं एवं भूमि प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक निवेशकों, आम नागरिकों और विभागीय अधिकारियों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका साबित होगी। इस दौरान संरक्षक कृष्ण गोपाल माहेश्वरी, सौरभ खटाणा, मनीष गौतम एवं रोहित गोस्वामी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि परमानन्द गोयल की यह आठवीं प्रकाशित पुस्तक है, जिसमें हाड़ौती क्षेत्र के विकास, भूमि प्रबंधन और निवेश संबंधी व्यावहारिक जानकारी शामिल की गई है।