काँस फेस्टिवल फिल्म  फेस्टिवल -2026 के वर्ल्ड प्रीमियर शौ में शनिवार को जॉन अब्राहम की प्रसिद्ध मलयालम फिल्म'अम्मा अरियान' का रेड कार्पेट प्रदर्शन होगा

( 754 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 May, 26 19:05

नीति गोपेंद्र भट्ट

काँस फेस्टिवल फिल्म  फेस्टिवल -2026 के वर्ल्ड प्रीमियर शौ में शनिवार को जॉन अब्राहम की प्रसिद्ध मलयालम फिल्म'अम्मा अरियान' का रेड कार्पेट प्रदर्शन होगा

नई दिल्ली/मुम्बई । विश्व प्रसिद्ध 79वां काँस फिल्म  फेस्टिवल -2026 में शनिवार 16 मई को इस वर्ष वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई एक मात्र भारतीय फीचर फिल्म जॉन अब्राहम की प्रसिद्ध मलयालम फिल्म 'अम्मा अरियान' (रिपोर्ट टू मदर, 1986) की विशेष स्क्रीनिंग और रेड कार्पेट प्रीमियर शौ होगा।

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन,मुम्बई द्वारा 4के रिस्टोर्ड (पुनर्स्थापित) इस फ़िल्म को 16 मई शनिवार, को दोपहर 3:45 बजे काँस फिल्मोत्सव के बुनुएल थिएटर में दिखाया जाएगा। इस फिल्म को काँस में फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन मुम्बई के संस्थापक निदेशक शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर, फिल्म के मुख्य अभिनेता जॉय मैथ्यू , सिनेमैटोग्राफर वेणु और संपादक बीना पॉल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

दक्षिणी राजस्थान  के डूंगरपुर राज घराने से ताल्लुक रखने वाले शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर ने बताया कि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा रिस्टोरेशन (पुनर्स्थापित्) की गई फिल्म्स का लगातार पाँचवें वर्ष काँस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर शौ हो रहा है ! फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की पिछली रेस्टोरेशन्स फिल्म्स में  2022 और 2025 के बीच अरविंदन गोविंदान की 'थम्प ', अरिबम श्याम शर्मा की'ईशानो ', श्याम बेनेगल की 'मन्थन'  सत्यजीत रे की 'अरण्येर दिन रात्री ' और सुमित्रा पेरिस की 'गेहनु लमई ' फिल्मों का कांस में  रेड-कार्पेट वर्ल्ड प्रीमियर शौ हो चुके है।

इस वर्ष काँस में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई एकमात्र भारतीय फीचर फिल्म जॉन अब्राहम की प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अम्मा अरियान' (रिपोर्ट टू मदर, 1986) की 4K रिस्टोर्ड प्रति कांस क्लासिक्स सेक्शन में प्रदर्शित की जा रही है।

भारतीय सिनेमा की सबसे क्रांतिकारी आवाज़ों में से एक माने जाने वाले जॉन अब्राहम ने पारंपरिक कहानी कहने के तरीकों, सजी-धजी खूबसूरती और कमर्शियल ढाँचों को चुनौती देते हुए ऐसी फिल्में बनाईं जो कच्ची, सामूहिक और राजनीतिक रूप से चार्ज थीं। 2001 में, ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट ने इस फिल्म को अब तक की दस सबसे महान भारतीय फिल्मों की अपनी सूची में शामिल किया था। लेखक के.एम. सीथी ने अब्राहम के विज़न का सटीक वर्णन करते हुए कहा था: "जॉन अब्राहम उन दुर्लभ लोगों में से थे जिनके लिए सिनेमा सिर्फ़ एक कला नहीं, बल्कि प्रतिरोध, विचार और प्रेम का एक सार्वजनिक कार्य था।"

 शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर  ने बताया कि 4K रेस्टोरेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पुरानी फ़िल्मों को डिस्प्ले के लिए साफ़ करने, उनकी मरम्मत करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए, उनके असली नेगेटिव को 4K रिज़ॉल्यूशन (आमतौर पर (3840 टाइम्स 2160) पिक्सल) पर स्कैन किया जाता है। यह काफ़ी मेहनत वाला और अक्सर महंगा काम ($100,000+ प्रति फ़िल्म) होता है। इसके ज़रिए फ़िल्म के बारीक से बारीक डिटेल्स को वापस लाया जाता है, रंगों को ठीक किया जाता है और फ़िल्म में मौजूद धूल-कणों को हटाया जाता है। इस प्रक्रिया से एक ऐसी बेहतरीन क्वालिटी वाली तस्वीर तैयार होती है, जो अक्सर फ़िल्म के मूल थिएटर रिलीज़ की क्वालिटी से भी बेहतर होती है।

उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसिद्ध  कान्स फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का 79वां आयोजन इस वर्ष 12 से 23 मई 2026 तक फ्रांस के मशहूर शहर कांस में आयोजित किया जा रहा है।  इस बार उद्घाटन फिल्म “द इलेक्ट्रिक किस” का चयन किया गया था। 12 दिवसीय इस महोत्सव में दुनिया भर की प्रसिद्ध फिल्मों, कलाकारों, निर्देशकों तथा फिल्म उद्योग से जुड़ी जानी मानी हस्तियों की भागीदारी हो रही हैं । कई भारतीय कलाकार भी रेड कार्पेट पर नजर आ रहे हैं। इनमें आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और हुमा क़ुरैशी की रेड कार्पेट उपस्थिति इस वर्ष भी काफी चर्चा में है।  


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.