निरवाना में नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम आयोजित

( 645 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 May, 26 19:05

निरवाना में नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत ग्राम पंचायत निरवाना में नशा मुक्ति रात्रि जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव उपस्थित थे।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिला प्रशासन आपके बीच खड़ा है, लेकिन इस लड़ाई की असली ताकत आप हैं। आपका सहयोग ही श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बना सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों, परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी व उनकी टीम सहीराम, लक्ष्या ज्याणी ने नाटक के माध्यम से नशे के कारण बर्बाद होते परिवारों और उजड़ते भविष्य की सच्चाई को जीवंत किया। कार्यक्रम में उपस्थित आमजन ने हाथ उठाकर यह विश्वास दिलाया कि वे इस जंग में एकजुट हैं और जीवन में कभी भी नशा नहीं करेंगे। यह सिर्फ एक शपथ नहीं थी, बल्कि एक सामूहिक संकल्प था-अपने गांव, अपने परिवार और आने वाली पीढ़ी को बचाने का। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.